फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- पलवल, अजित कुमार। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस दौरन गोली भी चलाई गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंडकटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद गांव निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे योगेश ने उसके भाई रणसिंह और भाभी रेनू के साथ गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- रंजिशन मारपीट में पांच घायल, नौ नामजद सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लिया, जिसमें से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। शिकायत क...