बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। गुराना गांव में रंजिश के चलते लाठी-डंडों और तमंचों की बट से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने चार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुराना गांव के रहने वाले किसान सुकमेन्द्र ने बताया कि वह आवारा पशुओं की रखवाली के लिए खेत में काम कर रहा था। उसका बेटा राहुल उसकी मौसी का बेटा मनीष व दोस्त रमन उससे मिलने खेत में पहुंच गए। वह सभी आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे रंजिश रखने वाले चार लोग वहां पर पहुंचे और उन पर लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से हमला कर दिया, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव के ही सोनू,राजू,अमित उर्फ काला व नितिन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में राहुल का मोबाइल फोन व सोने की चेन गुम हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.