कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी मोनू उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के भाई को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों भाइयों की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि शिवपूजन तिवारी व मानंद उर्फ हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...