गंगापार, जनवरी 31 -- इलाके के गहरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर छत की शटरिंग का व्यापार करने वाले युवक की पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई किया। शटरिंग व्यापारी का हाथ टूट गया है। जेब में रखा 80 नकदी एवं मोबाइल गायब हो गया। व्यापारी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शटरिंग व्यापारी की 18 फरवरी को शादी होनी है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। सोरांव थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव निवासी दशरथ लाल मौर्य घर से कुछ दूर चौराहे पर शटरिंग की दुकान खोल रखा है। आरोप है कि गांव के धर्मेंद्र साहू एवं मनबोध साहू पुत्र शंकर लाल अपने चार पांच साथियों के साथ दशरथ की दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग...