शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मदनापुर क्षेत्र के धिंयरई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सीएचसी मदनापुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धिंयरई गांव निवासी रोहित कुमार (20) पुत्र मनोहर अपने परिवार के साथ दिल्ली में पंखा फैक्ट्री में काम करता है। होली का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। बृहस्पतिवार को गांव के ही सात-आठ लोग उसे घर से पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इस दौरान रोहित के भाई मुकेश और जींसराम ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.