अमरोहा, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक व उसके साथियों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेरठ जनपद के थाना किला परिक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी अफसर पुत्र सहादत ने आरोप लगाया कि शेरपुर निवासी नजाकत, आसिफ, जामीन व नौशाद ने उस पर, उसके भाई शहवाज तथा साथियों सलमान व साहिर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.