औरैया, जनवरी 3 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के भाईपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार दोपहर को एक युवती के साथ मारपीट की घटना घटी। घटना के समय पीड़िता गौरी घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि अंशुल यादव पुत्र राम प्रकाश ने घर पर अकेली मिली गौरी को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों और पीड़िता के पिता अभिषेक उर्फ प्रेम सिंह के अनुसार, आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया, जिसमें युवती के मुंह पर चोट आई। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसकी ताई सीमा देवी पत्नी राजकुमार उर्फ भूरे ने बीच-बचाव किया और उसे बचाया। पीड़िता के पिता ने कुदरकोट थाना में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंशुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.