कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के खोरांव गांव निवासी रामदास ने बताया कि पड़ोसी लालता प्रसाद से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर सात मार्च को वह बेटी गुरुवती देवी को गाली दे रहा था। विरोध करने पर अपनी पत्नी लालती देवी, बेटे गोलू उर्फ सत्यप्रकाश व अंकुश उर्फ भास्कर के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवती का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...