गोरखपुर, मार्च 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिपराइच थाना क्षेत्र के अमवा टोला बगहवा निवासी रंजीत पासवान आरोप है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह भटहट कस्बे में चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान पहले से मौजूद युवकों ने ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...