फतेहपुर, मार्च 30 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के लोहारन डेरा मजरे रायपुर भसरौल निवासी शिवम यादव शनिवार शाम ट्रैक्टर से मौरंग खाली कर लौट रहे थे। मददअलीपुर चौराहा के पास अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव निवासी बलराम निषाद, नीरज निषाद और दो अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। चारों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी और मोबाइल व ट्रैक्टर की चाबी छीन ली। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.