गोरखपुर, जनवरी 3 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर शहर से घर लौट रहे एक युवक को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परमेश्वरपुर टोला दरघाट निवासी हिमांशू पासवान ने बताया कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे वह गोरखपुर से घर लौट रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास आलोक, आदित्य व मोनू ने गाली-गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडा व पंच से मारपीट की गई, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.