पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट,केस दर्ज
गोरखपुर, जून 15 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खजुरी पांडेय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित शिवलाल ने पुलिस को बताया कि 7 जून की शाम वह घर से निकलने वाले रास्ते के तिराहे पर पहुंचे थे कि तभी गांव के ही तरुण, वरुण, अरुण पुत्रगण गंगासागर व चेतन ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के अनुसार घटना में उनके पुत्र अमित कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने घर लौटते समय जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.