मैनपुरी, मई 29 -- कुरावली। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से दंपति व उसके पुत्र को जमकर पीटा। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। मोहल्ला कानून गोयान स्थित माली वाली गली निवासी करन सैनी पुत्र रमाशंकर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते गुरुवार सुबह 11 बजे वह घर से दुकान जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ला निवासी संतोष सैनी पुत्र अमर सिंह सैनी, शिवशंकर सैनी पुत्र रामौतार सैनी, गोविंद सैनी पुत्र सतीश सैनी, अनुराग सैनी पुत्र शिवशंकर सैनी व दुर्गा पुत्री सतीश सैनी ने एक राय होकर उस पर हमला बोल दिया। युवक की आवाज सुनकर पिता रामशंकर व मां सीता देवी आई तो उक्त लोगों ने उन...