गोरखपुर, मार्च 3 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ग्रामसभा ठकुरापार की निवासी पानमति देवी पत्नी विनोद गौड़ ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे अरुण कुमार को दो मनबढ़ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पानमति देवी ने बताया कि बीते सोमवार शाम करीब छह बजे उनका बेटा ब्रह्मभोज में भोजन करने जसवल चौराहे गया था। लौटते समय दो मनबढ़ युवक घात लगाकर बैठे थे और उस पर प्राणघातक हमला बोल दिया। मारपीट में अरुण कुमार लहूलुहान हो गया। अपने बेटे को बचाने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। घायल युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आवश्...