बिजनौर, मार्च 26 -- शेरकोट। पुरानी रंजिश के चलते बाजार जाते एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मुस्तफापुर तैय्यब निवासी हब्बू पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अरहम बुधवार को अपने दोस्त शहरान के साथ बाजार सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला नौंधना के रहने वाले फरमान, सुबहान, सैफ अली और समीर पुत्रगण शमीम ने उसे रोक लिया।आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अरहम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके सिर पर लोहे के कड़े से वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और खून बहने लगा। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.