पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन पर मुकदमा
अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- टांडा, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के सेवागंज बाजार में पुरानी रंजिश में एक युवक पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और शीशे की बोतल से हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुवारी निवासी संजय यादव ने दिए तहरीर में कहा है कि वह अपने साथी रमेश यादव के साथ सेवागंज बाजार गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे जनपद अयोध्या गोसाईगंज के ईशापुर निवासी सचिन पांडेय, प्रदीप प्रजापति उर्फ दीपू और दुर्गाशंकर ने पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और शीशे की बोतल से वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.