आजमगढ़, दिसम्बर 4 -- आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम चकचोर्रा में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने घटना में घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया हैं। बरदह क्षेत्र के चकचोर्रा गांव में एक दिसंबर को गांव निवासी शेखर बिन्द एवं उसके साथी अमरचंद राजभर पर को गांव के ही दूसरे पक्ष के रवि, विशाल, संदीप और सचिन राजभर ने लाठी-डंडा से प्राणघातक हमला किया गया था। इस संबंध में वादी अच्छेलाल बिन्द की तहरीर पर थाना बरदह थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सचिन राजभर, संदीप राजभर और रवि राजभर चकचोर्रा गांव के ही निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...