पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, चार नामजद
कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महादेवी गंगा घाट चौकी के गांव महमूदपुर बीजा निवासी सतीश पुत्र मलिखान सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह खेत से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के सत्यनारायण, पंकज, शिवांशु तथा अनंतराम के पुत्र बादल ने उसे रोक लिया और रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे । विरोध करने पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सतीश को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक उपचार के लिए अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.