हरिद्वार, जनवरी 28 -- कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 22 जनवरी की रात गुलजार अपने दोस्त को तलाशते हुए चौधरी कॉलोनी, जमालपुर कलां में वसीम के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद आरिफ पुत्र शहीद हसन उर्फ भोलू निवासी जमालपुर कलां ने पुरानी रंजिश के चलते गुलजार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने वहां पड़ी कांच की बोतल तोड़कर गुलजार पर जान से मारने की नीयत से वार किया। बताया जा रहा है कि बोतल का वार गुलजार के पेट की ओर किया गया, लेकिन उसने हाथ आगे कर लिया, जिससे उसके हाथ...