गंगापार, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम आम्बा में बुधवार को दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। गांव निवासी पवन कुमार द्विवेदी को चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर से कुछ दूरी पर घेर लिया और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व ईंटों से बेरहमी से पीटा। सिर पर किए गए वार से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...