कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। किदवई नगर निवासी नजरुल हसन उर्फ नाजू (35) पुत्र खलील अहमद मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे घर से बाजार सामान लेने गए थे। बताया जा रहा है कि बाजार से वापस लौटते समय कब्रिस्तान के रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि मोहल्ला किदवई नगर निवासी वाहिद अली, बशारत अली, आसिफ अली, आकिल अली पुत्रगण शौकत अली तथा कन्नौज के अहमदपुर रौनी निवासी आमिर अली पुत्र मैनुद्दीन ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से नाजू पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में नाजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गि...