रुडकी, मार्च 8 -- ग्राम मुंडलाना में गो तस्करी की शिकायत करने से नाराज दबंगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टांडा भंहेडा निवासी रोहताश अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते चार मार्च को मुंडलाना गांव में अपने परिचित राव अख्तर के घर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही संजय, सोनू, तालिब, गालिब, आमिल और तसव्वर एक राय होकर घर में घुस आए और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ​पीड़ित का आरोप है कि हमलावर क्षेत्र में पशु तस्करी की गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। रोहताश ने पूर्व में इनकी शिकायत ...