गोरखपुर, अप्रैल 19 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पड़री गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित फूलचंद सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामनाथ मौर्या की दुकान के पास गांव के दिनानाथ यादव और दयाराम की पत्नी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद दोनों ने लाठी-डंडा और कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...