गोंडा, जून 27 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में फरसा थामे लोगों को धमकाते हुए हमले के इरादे से दौड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते युवक को काबू में कर लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले जगदीशपुर वृंदावन गांव की है। तेलियानी पाठक बैरागीजोत निवासी विजय कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वे गुरुवार को अपनी बुआ के घर जगदीशपुर वृंदावन गए थे। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो: रंजिशन युवक को पीटा, फरसा लेकर दौड़ाया उनका आरोप है कि वहां पुरानी रंजिश को लेकर सूबेद...