कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी मान सिंह पुत्र धर्मपाल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर दो फरवरी को वह गाली देने लगे। विरोध करने पर जानलेवा धमकी दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी उमाशंकर उसके पिता मोहन लोधी व परिवार के रवींद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.