पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर मारी गोली, हालत नाजुक
रायबरेली, सितम्बर 7 -- भदोखर के जफरापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, तीन लोगों पर आरोप -गोली लगने से धर्मराज गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
घटना का विवरण रायबरेली संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई। गोली लगने से धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
घायल का आपराधिक इतिहास भदोखर थाने के जफरापुर गांव के रहने वाले धर्मराज गांव में था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने उसकी घेराबंदी कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने धर्मराज को गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.