जौनपुर, मई 12 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के धनेंथू (किरहिया) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित इन्द्रेश मिश्रा पुत्र विरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव के शैलेन्द्र दुबे पुत्र शम्भू दुबे ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसे व ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में इन्द्रेश मिश्रा घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने नेवढ़िया थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह...