गोरखपुर, नवम्बर 22 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर 19 अक्तूबर को एक शख्स के लड़के पर कुछ आरोपियों ने जानलेवा हमला कर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना स्थानीय में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डुमरी खुर्द निवासी अंकुश कुमार गौतम के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...