गाजीपुर, जून 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अजय यादव उर्फ लंगा पर बुधवार की सुबह दस से 12 लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अजय घर से खाना लेकर डेरा पर जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर पहुंचे और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि जांच कर घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। उधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में 11 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है。

मृत्यु परिजनों का हाल जानकारी के अनुसार वीरपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव के दो बेटों में अ...