पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गांव के कई लोगों से था विवाद
संवाददाता, सितम्बर 27 -- यूपी के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके दोनों हाथ और पैरों पर भी प्रहार किए। इस मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चारों घर से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गांव कंधरपुर निवासी श्याम सिंह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से अपने बाग की ओर गए थे और फिर वापस नहीं आए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही राजेन्द्र ने परिजन को सूचना दी कि श्याम सिंह का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा है। रोते-बिलखते परिजन खेत पर पहुंचे तो पता चला कि किसी धारदार हथियार से श्याम सिंह का गला रेतकर हत्या की गई है। उनके हाथ और पैरों भी छह अन्य जख्म मिले हैं। सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई मुन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.