कौशाम्बी, मई 31 -- प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी बुद्दीन पासी ने बताया कि 29 मई को वह किसी काम से तिल्हापुर मोड़ बाजार गया था। लौटते वक्त घूरी डीहा स्थित ईंट भट्ठे के पास पिपरी के मीरापुर निवासी चंदन व गुड्डू मिल गए। इन्होंने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित का सिर फट गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में लोहे के पलास से जानलेवा हमला, दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...