उन्नाव, जून 22 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी अयोध्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 17 जून की रात वह घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही चट्टान सिंह, आशीष, राम प्रसाद, प्रियंका और रामकैलाश वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए बेटे रणधीर को भी पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...