गोरखपुर, जून 9 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के भरवलिया गांव के टोला धनहवा में रंजिश को लेकर एक युवक, उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भरवलिया निवासी अनिरुद्ध ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 जून की शाम करीब छह बजे वह घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही नागेंद्र, उपेंद्र, देवेंद्र और बिंदु ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मंजू और पुत्र आयुष मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे तीनों को चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। अनिरुद्ध ने पुल...