बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संझवल में पुरानी रंजिश को लेकर मुर्गी फार्म पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोहम्मद अजीज पुत्र शोहराब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर उनका मुर्गी फार्म है। आरोप है कि 27 मई की रात करीब नौ बजे वह फार्म पर पहुंचे तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत अगले दिन थाना तुलसीपुर में की गई थी। तहरीर के अनुसार पांच जून को पुलिस मामले की जांच के लिए गांव पहुंची। इससे नाराज होकर अगले दिन छह जून रात करीब 10 बजे विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन लेकर मुर्गी फार्म प...