सिद्धार्थ, जून 8 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। महतिनिया बुजुर्ग गांव निवासी मालती देवी पत्नी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुरानी रंजिश की को लेकर गांव की ही एक परिवार के लोग उसके घर पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। मना किया तो मिलकर उसे लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के से मारने पीटने लगे। उसके माथे व शरीर पर काफी चोटें आई हैं।शोर सुन कर आसपास के लोग व मेरा लड़का आयुष मौके पर आकर बीच-बचाव किया। आरोपियों ने आयुष को भी मारा पीटा। गांव के लोगों के बीच बचाव करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल भी पटककर तोड़ दिए। प्रभारी निर...