गोपालगंज, मई 11 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवां कला टोला भरपूरवा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह ने रविवार की शाम पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल करने तथा गले से सोने की चेन और जेब में रखे 5,600 रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मंजिरवां कला गांव निवासी लाल बहादुर साह, पप्पू साह सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...