कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला दरयाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस में जांच शुरू कर दी है। नगला दरियाई गांव निवासी पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र जगन्नाथ जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल को रात करीब त बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही शीलू, दीपु, मुन्ना, आकाश व विकास गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और मारपीट की। इस हमले में पीड़ित के पुत्र अमित व सचिन को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद...