मऊ, अप्रैल 11 -- घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव निवासी कुसुम देवी की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने सहित अन्य आरोपों में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव निवासी कुसुम देवी को विगत 24 फरवरी की सुबह दस बजे पुरानी रंजिश एवं अन्य आरोपों के संबंध में गांव की ही दबंग किस्म की महिलाएं घर में घुसकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में पीड़ित महिला कुसुम देवी ने विभिन्न आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने कुसुम देवी की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...