चंदौली, मई 2 -- सकलडीहा। दिघवट कुटिया गांव में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे उसका परिवार भयभीत है। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। दिघवट कुटिया निवासी अमेरिका राजभर बीते 30 अप्रैल को मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट दिया था। यह भी पढ़ें- उम्र 41 पार फिर भी घर वाले नहीं कर रहे विवाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...