सिद्धार्थ, जून 15 -- डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। भानपुर मस्जिदिया गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी राजेश ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 10 जून की रात 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसके पति राजेश को नीबर पुत्र स्व वासू, दिनेश पुत्र नीवर, सुभावती पत्नी दिनेश, रोशनी पत्नी रमेश ने मिलकर लाठी-डंडा से मारा पीटा है। राजेश को काफी चोटें आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बेंवा सीएचसी पर ले गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हालात गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैली अस्पताल बस्ती से दवा इलाज कराने के कारण शिकायती पत्र देने में विलंब ...