जौनपुर, जून 17 -- बरसठी (जौनपुर), सुजीत शुक्ला। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को पिकअप और बाइक पर सवार होकर 50 की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक परिवार के घर पर घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वाहन छोड़ मनबढ़ भाग निकले। पुलिस ने मौके से पिकअप और चार बाइक थाने लाकर सीज कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 20 नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।महुआरी गांव निवासी संतलाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार दोपहर एक पिकअप वाहन तथा पांच बाइक पर सवार होकर करीब 50 की संख्या में मनबढ़ किस्म के लोग उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला समेत तीन को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ सभी लोग हथियारों से लैस थे औ...