गाजीपुर, फरवरी 6 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कटयां में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र नगीना गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। घायल मनीष की मां राजकुमारी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ मारपीट की, जिससे मनीष को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजकुमारी देवी की तहरीर पर प्रमोद राजभर, अजय राजभर, और उमेश राजभर सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस घायल युवक का मेडिकल कराते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.