गिरडीह, मई 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के ईंटोंचांच मोड़ में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी, जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, देर शाम कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पत्थर फेंककर उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र होकर मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों का चल रहा इलाज, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.