सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकरहट गांव निवासी रामअशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के ही जितेन्द्र, संत कुमार और बिन्दू देवी लाठी-डंडा लेकर उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए रामअशीष, उसकी चाची मुन्नी देवी और चाचा राजकुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में तीनों को चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मु...