गंगापार, मई 1 -- घर में लेटे व्यक्ति को परिवार के तीन लोगों ने घर में आकर धमकी दी तथा मार पीट कर बेहोश कर दिया। पीड़ित‌ ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर निवासी गुलाम रसूल का आरोप है कि वह घर में लेटा था तभी परिवार के लोग पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में आकर गालियां देते हुए जान मारने की धमकी दी। उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। गुलाम रसूल ने मऊआइमा थाना में गुलाम गौस, गुलाम अहमद उर्फ अरमान, अख्तरी बानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...