पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल, दो गंभीर
पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर। सतबरवा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप पुरानी रंजिश में सोमवार सुबह में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नागेंद्र सिंह, सुशांत सिंह और राहुल सिंह के रूप में हुई है। नागेंद्र सिंह और सुशांत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि नागेंद्र सिंह के अनुसार वे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी चचेरी चाची से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विनय सिंह, कुणाल सिंह और अरमान सिंह भी आ पहुंचे और लोहे की रॉड तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिवार के लोग तीनों लोगों को घायल अवस्था में एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.