आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। गंभीरपुर निवासी सतिराम और रजई में पुराना विवाद है। 21 जून को सतिराम के पुत्र साहिल का शव घर से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास मिला था। रजई के परिवार का सोनू उसकी हत्या के आरोप में जेल में है। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से 55 वर्षीय सतिराम और 24 वर्षीय राहुल ...