सिद्धार्थ, मई 31 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा-भारतभारी में घर लौट रहे एक व्यक्ति को रोक कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के मुताबिक मारपीट की घटना के दौरान एक शख्स द्वारा चाकू से भी वार किया गया। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। भारतभारी नगर पंचायत के सोनबरसा निवासी अलाउद्दीन पुत्र अहमद हुसेन ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की देर शाम करीब आठ बजे वह मोतीगंज चौराहे से अपने घर जा रहा था । घर से लगभग 200 मीटर पहले पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश को लेकर सोनबरसा के ही निवासी अब्दुल मुबीन पुत्र अबुदुल रहमान और दो अज्ञात व्यक्ति उसे रोक कर मारने लगे। मुबीन द्वारा उस पर चाकू से हमला किया गया। गांव के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े है तो वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।...