कौशाम्बी, मई 3 -- पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी माया देवी पत्नी ईश्वरदीन सरोज ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी जय सिंह पुत्र गुलाब पासी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी शांति देवी व बेटे भान प्रताप को भी पीटा। इससे उन दोनों का सिर फट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में भाई-बहन पर हंसिये से हमला, घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.