पुरानी रंजिश में मां बेटे पर हमला, मुकदमा दर्ज
अयोध्या, मई 31 -- तारुन, संवाददाता। थाना तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा मजरे गोशाई का पूरा में पुरानी रंजिश को लेकर मां और बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार 30 मई को करीब 11 बजे गांव के ही शिवप्रसाद पाण्डेय अपने बेटे प्रियाशु के साथ पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे मो. साहिब को भी आरोपियों ने लाठी-डंडा और ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत विवाद में मां-बेटी पर हमला, पांच लोगों पर केस मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.